क्या है किस करने से फैलने वाली गंभीर दिमागी बीमारी?
एप्सटीन-बार वायरस से होने वाली 'किसिंग डिज़ीज़' इन्फेक्शियस मोनोन्यूक्लियोसिस लार के ज़रिए फैलती है। मायो क्लीनिक के मुताबिक, इससे संक्रमित लोगों में मल्टीपल स्केलेरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। यह वायरस दिमाग और नसों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है और इसके लक्षणों में बुखार, थकान, गले में दर्द, नज़र धुंधली होना और शरीर में सुन्नपन शामिल हैं।