नैशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में दादरी-नोएडा-गाज़ियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र के रूप में 'न्यू नोएडा' शहर बसाया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, इसके लिए 87 गांवों की ज़मीनें अधिग्रहित कर अबू धाबी और सिंगापुर के आधुनिक शहरों की तर्ज़ पर विकास होगा। इसमें 58.96 हेक्टेयर वेटलैंड व 91.75 हेक्टेयर कैनाल बनाई जाएंगी और 2041 मास्टर प्लान के तहत सड़कें, बिजली-पानी की व्यवस्था होगी।