क्या है गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी का परिचय जो आज शादी के बंधन में बंधेंगे?

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी आज (शुक्रवार) हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दीवा शाह संग शादी करेंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड एप्लायड साइंसेज़ से पढ़े जीत अदाणी अभी अदाणी समूह में 'डायरेक्टर, एयरपोर्ट्स' हैं। 2019 में अदाणी समूह से जुड़े जीत ने ग्रुप सीएफओ ऑफिस से करियर शुरू किया।