क्या है गाबा के मौसम का पूर्वानुमान जहां कल से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया-भारत टेस्ट मैच?
ऑस्ट्रेलिया-भारत टेस्ट सीरीज़ का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर (शनिवार) को ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू होगा। मैच के पांचों दिन बारिश से प्रभावित रहने की आशंका है। एक्यूवेदर के अनुसार, मैच के पहले दिन बारिश होने की 88% और बादल छाए रहने की 99% संभावना है। मैच के दूसरे दिन की सुबह बारिश हो सकती है।