पुणे (महाराष्ट्र) में गिलियन-बैरे सिंड्रोम के 22 संदिग्ध संदिग्ध केस मिले हैं। नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स ऐंड स्ट्रोक्स के अनुसार, यह दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसमें शख्स का इम्यून सिस्टम गलती से अपने पेरिफेरल नर्वस सिस्टम पर हमला करने लगता है। इसके लक्षणों में हाथ-पैरों में चुभन, निगलने-बोलने-चबाने में कठिनाई, असामान्य बीपी, पाचन-ब्लैडर कंट्रोल में समस्या आदि शामिल हैं।