ज़ोन ज़ीरो फिटनेस ट्रेंड अल्ट्रा-लो-इंटेंसिटी यानी हल्की शारीरिक गतिविधियों पर आधारित है जिसमें बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। जैसे डिनर के बाद टहलना, बच्चों संग खेलना या हल्का-फुल्का घरेलू काम करना जैसी गतिविधियां शामिल हैं। नियमित रूप से की गई ऐसी गतिविधियां भूख को नियंत्रित करने, मूड को स्थिर रखने और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने में मदद कर सकती हैं।