क्या है टैक्स बचाने के लिए निवेश का विकल्प 'EEE' और इस कैटेगरी की प्रमुख योजनाएं कौनसी हैं?

'EEE' टैक्स बचाने वाले निवेश के विकल्प में से एक है जिसका मतलब 'एग्ज़म्पट-एग्ज़म्पट-एग्ज़म्पट' है। इस कैटेगरी की स्कीम में निवेश करते समय टैक्स में छूट मिलती है और रिटर्न व मैच्योरिटी अमाउंट भी नियमों के तहत टैक्स फ्री होता है। इसमें पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, एम्प्लॉई प्रॉविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना व इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम जैसी योजनाएं शामिल हैं।