क्या है टाटा समूह द्वारा बसाए गए जमशेदपुर का इतिहास?
झारखंड के जमशेदपुर शहर को टाटा समूह ने टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी लिमिटेड (टिस्को, अब टाटा स्टील) की स्थापना कर 1907 में बसाया था। जमशेदपुर में 1915 में पहले स्कूल की स्थापना हुई थी। 1919 में शहर का नाम साकची से बदलकर उद्योगपति जमशेदजी टाटा के नाम पर जमेशदपुर और स्थानीय रेलवे स्टेशन का नाम टाटानगर रखा गया था।