ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' में स्थाई सीट के लिए भारत को चुकाने पड़ेंगे ₹9,070 करोड़: रिपोर्ट्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गाज़ा में स्थाई शांति, सुरक्षा और पुनर्निर्माण के लिए वैश्विक निकाय 'बोर्ड ऑफ पीस' का प्रस्ताव रखा है। इसमें भारत समेत करीब 50-देशों को न्योता दिया गया है और इसकी अध्यक्षता ट्रंप करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, पूर्ण सदस्यता के लिए 3-साल बाद देशों को $1-बिलियन (₹9,070-करोड़) देना होगा जिसका उपयोग बोर्ड की गतिविधियों के लिए होगा।