inshorts

क्या है ट्रंप के ऑर्डर का क्लॉज़ 4 जिससे भारत को मिल सकती है 26% टैरिफ से छूट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एग्ज़ीक्यूटिव ऑर्डर के क्लॉज़ 4 के सेक्शन सी के तहत भारत को 26% रेसीप्रोकल टैक्स से छूट मिल सकती है। इस सेक्शन में कहा गया है कि 'अगर कोई व्यापारिक साझेदार अमेरिकी चिंताओं को दूर करता है और आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में सहमति बनाता है तो टैरिफ कम किए जा सकते हैं'।