अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ बुधवार को देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुआ। लोगों ने पहले सोशल मीडिया पर विरोध के लिए हैशटैग ‘Buildtheresitance' और हैशटैग ‘50501' का प्रयोग किया। इसमें '50501' से मतलब एक दिन में 50 राज्यों में 50 विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था। आंदोलनकारियों ने एलन मस्क के खिलाफ भी नारेबाज़ी की।