क्या है ट्रंप का स्टेयरकेस मॉडल जिससे भारत-अमेरिका की ट्रेड डील में हो रही है देरी?
अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने बताया है कि व्यापार समझौतों के लिए अपनाया गया 'स्टेयरकेस मॉडल' जल्दी ऐक्शन लेने पर इनाम और देरी करने पर दंडित करता है और बातचीत करने वाले साझेदारों के बीच अर्जेंसी पैदा करता है। इसके ज़रिए अमेरिका द्विपक्षीय वार्ताओं में अपनी प्रभुत्वशाली स्थिति को स्थापित करने की कोशिश करता है।