क्या है डिटेक्टर 'IceCube' जो 2026 में फिज़िक्स के नोबेल प्राइज़ का आधार बना?
दुनिया का सबसे बड़ा न्यूट्रिनो डिटेक्टर 'आइसक्यूब' दक्षिणी-ध्रुव पर बर्फ के एक क्यूबिक किलोमीटर में फैला है। इसमें 2,450-मीटर की गहराई तक 5,160 लाइट-सेंसर लगे हैं। न्यूट्रिनो के बर्फ से टकराने पर ये हल्की-नीली चमक पकड़ते हैं। 2013 में यह डीपस्पेस से आने-वाले हाई-एनर्जी न्यूट्रिनो का पता लगाने में सफल रहा। इसके मुख्य रिसर्चर फ्रांसिस हाल्ज़ेन को नोबेल मिला है।