क्या है डिस्टर्ब्ड एरिया ऐक्ट जिसके तहत गुजरात में मुस्लिम महिला की संपत्ति हुई सील?
सूरत (गुजरात) में डिस्टर्ब्ड एरिया ऐक्ट का उल्लंघन बताकर एक मुस्लिम महिला की संपत्ति सील की गई है जो उसने एक हिंदू महिला से खरीदी थी। दरअसल, ज़िला कलेक्टर किसी खास इलाके को अतीत में हुए सांप्रदायिक दंगों के मद्देनज़र 'अशांत क्षेत्र' घोषित करते हैं। इस ऐक्ट के तहत संपत्ति बेचने वाले को कलेक्टर से मंज़ूरी लेनी होती है।