तेज़ी से पॉप्युलर हो रहे 'सॉल्ट ऐंड पेप्पर' हेयरस्टाइल में बालों को काला करने के बजाय नैचुरली सफेद हो रहे बालों को बढ़ावा दिया जाता है। बकौल रिपोर्ट्स, काले-सफेद बालों के मिश्रण वाले हेयरस्टाइल को लोग आत्मविश्वास, अनुभव व परिपक्वता का प्रतीक मानते हैं। राहुल गांधी, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसी कई हस्तियां इस हेयरस्टाइल में नज़र आ चुकी हैं।