क्या है तेलुगु कवि की उस पंक्ति का मतलब जिसका वित्त मंत्री ने बजट पेश करते समय किया ज़िक्र?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट में तेलुगु कवि गुराजादा अप्पाराव की पंक्ति 'देशमंटे मट्टी कादोई, देशमंटे मनुषुलोई' का ज़िक्र किया जिसका मतलब है, "कोई देश केवल उसकी मिट्टी से नहीं है...बल्कि देश उसके लोगों से है।" बकौल सीतारमण, बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को केंद्र में रखते हुए 10 मुख्य क्षेत्रों का ध्यान रखा गया।