क्या है नींद से जुड़ी 'पॉलीफेज़िक स्लीप' और यह कितनी सही है?

कोई इंसान जब लंबी नींद के बजाय कई बार छोटी-छोटी नींद लेता है तब उसे 'पॉलीफेज़िक स्लीप' कहते हैं। मशहूर डॉक्टर जगदीश हिरेमथ के मुताबिक, इससे 'कुल नींद का समय काफी घट जाता है'। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे फोकस और प्रोडक्टिविटी से जोड़कर इसका समर्थन करते हैं लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है।