क्या है नागपुर में स्थित दीक्षाभूमि जहां पीएम मोदी ने दी अंबेडकर को श्रद्धांजलि?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर (महाराष्ट्र) स्थित दीक्षाभूमि पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। दीक्षाभूमि वह ऐतिहासिक स्थल है जहां भीमराव अंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। ऐसा माना जाता है कि करीब 6-लाख दलितों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और बौद्ध धर्म को अपनाया था।