बजट 2025-26 के मुताबिक, नई कर व्यवस्था में ₹4 लाख/वर्ष तक की आय पर 0, ₹4-8 लाख पर 5%, ₹8-12 लाख पर 10% और ₹12-16 लाख पर 15% टैक्स लगेगा। वहीं, मौजूदा आयकर दरों के तहत ₹3 लाख/वर्ष तक की आय पर ज़ीरो जबकि ₹3-7 लाख पर 5%, ₹7-10 लाख पर 10% और ₹10-12 लाख पर 15% टैक्स लगता है।