प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने 75वें जन्मदिन पर धार (मध्य प्रदेश) में स्थित पीएम मित्र (मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीज़न ऐंड अपैरल) पार्क का शिलान्यास किया। यह पार्क वस्त्र उद्योग की पूरी वैल्यू चेन- कताई, बुनाई, रंगाई, छपाई और वस्त्र निर्माण को एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा। यह पार्क 2,150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में होगा।