क्या है पीएम विकसित भारत रोज़गार योजना? 1 अगस्त से सरकार इन लोगों को देगी ₹15,000

केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना' 1 अगस्त से शुरू होगी। इसके तहत पहली बार नौकरी शुरू करने वाले ऐसे कर्मचारी जिनकी सैलरी ₹1 लाख/माह तक है और वे ईपीएफओ में रजिस्टर्ड हैं, उन्हें ₹15,000 तक की मदद मिलेगी। वहीं, किसी कंपनी द्वारा नए कर्मचारियों को नौकरी देने पर उसे भी सरकार ₹3,000/माह तक प्रोत्साहन राशि देगी।