क्या है पश्चिमी विक्षोभ जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हुई बारिश?
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। यह बहिरुष्ण उष्णकटिबंधीय तूफान है जो भूमध्य सागर और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव वाले क्षेत्र के रूप में बनता है। यह विक्षोभ भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर से नमी लेकर आता है जो ईरान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान होते हुए भारत में प्रवेश करता है और बारिश/बर्फबारी का कारण बनता है।