क्या है फ्रांस के इस शहर का सावरकर से कनेक्शन, जहां पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फ्रांस की यात्रा के दौरान मार्से पहुंचकर विनायक दामोदर सावरकर को याद किया। दरअसल, सावरकर ने 1910 में मार्से में ब्रिटिश जहाज से समुद्र में कूदकर भागने का साहसिक प्रयास किया था जब ब्रिटिश अधिकारी उन्हें लंदन से गिरफ्तार कर भारत ला रहे थे। हालांकि, फ्रांसीसी अधिकारियों ने उनको पकड़कर अंग्रेजों को सौंप दिया था।