क्या है फ्लू ब्रेन जिसमें इन्फ्लुएंज़ा वायरस दिमाग को पहुंचाते हैं नुकसान?

फ्लू ब्रेन एक ऐसी समस्या है जिसमें इंसान को सर्दी-खांसी और बुखार के साथ ज़ुकाम भी होता है। डॉक्टर सार्थक चक्रवर्ती के मुताबिक, फ्लू ब्रेन के इन्फ्लुएंज़ा वायरस हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे एंडोथेलियल सेल्स (ब्रेन में खून का निर्माण करती हैं) को क्षति पहुंचती है। इसमें कई बार मरीज़ कोमा में जा सकता है।