बजटिंग के 50-30-20 नियम में किसी एक शख्स की आय को 3 मुख्य श्रेणियों में बांटना होता है। कुल आय में से 50% हिस्सा रेंट पेमेंट, ग्रॉसरी, हेल्थकेयर और एजुकेशन फीस के लिए रखना होता है जबकि 30% का इस्तेमाल शॉपिंग, छुट्टियां और बाहर खाना खाने के लिए करना चाहिए। 20% आय का इस्तेमाल बचत और निवेश में करना चाहिए।