भारत के पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR-120) ने सेना की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। अमेरिका की एक पत्रिका की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह रॉकेट सिस्टम पारंपरिक तोपखाने को दूर से मार करने वाले प्रभावी प्रतिरोधक हथियार में बदल देता है। इसके 200-300 किलोमीटर तक की क्षमता वाले संस्करणों पर भी चर्चा चल रही है।