क्या है भारतीय महिलाओं द्वारा संतान के लिए रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत?

भारत में महिलाओं द्वारा संतान की लंबी उम्र, सुरक्षा और अच्छी सेहत के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है जिसे जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत ज़्यादातर उत्तर-पूर्व भारत में हर वर्ष आश्विन माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन रखा जाता है। इस वर्ष यह व्रत 25 सितंबर (बुधवार) को रखा जाएगा।