क्या है मुकबैंग ईटिंग चैलेंज जिससे चीन में हुई इंफ्लुएंसर की मौत?
चीन में मुकबैंग ईटिंग चैलेंज के कारण एक 24 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत के बाद मुकबैंग चर्चा में है। दरअसल, मुकबैंग वीडियो बनाने वाले लोग काफी ज़्यादा मात्रा में खाना खाते हुए अपना वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करते हैं। इंफ्लुएंसर्स मुकबैंग ईटिंग चैलेंज को पूरा करने के लिए कई बार घंटों-घंटों तक खाते हैं।