क्या है महाकुंभ में तैनात आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर और यह दमकल के आम वाहन से है कितना अलग?
प्रयागराज में महाकुंभ मेले में आग से निपटने के लिए थर्मल इमेजिंग सिस्टम से लैस आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर लगे हैं। इसमें 35-मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर आग बुझाई जा सकती है और इसमें पानी का टैंक काफी बड़ा होता है। आमतौर पर अग्निशमन विभाग के पास सामान्य दमकल होती है जिसमें सामान्य ऊंचाई तक पहुंचने वाली सीढ़ी होती है।