inshorts

क्या है राज्यसभा का नंबर गेम जहां आज पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक?

सरकार गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पेश करेगी। राज्यसभा में नंबर गेम की बात करें तो मौजूदा सदस्यों की कुल संख्या 236 (बहुमत= 119) है और सतारूढ़ एनडीए गठबंधन के पास 125 सांसदों का समर्थन है जिनमें बीजेपी के 98 सांसद शामिल हैं। वहीं, बिल का विरोध कर रहे दलों के पास 95 सांसदों का समर्थन है।