क्या है रिप्लेसमेंट रेट जिसका हवाला देकर मस्क ने जताई भारत की घटती प्रजनन दर पर चिंता?
एलन मस्क ने भारत की प्रजनन दर के रिप्लेसमेंट रेट से नीचे जाने पर चिंता जताई है। उनका इशारा कुल प्रजनन दर (टीएफआर) के घटकर 1.9 बच्चे/महिला रह जाने की ओर था। रिप्लेसमेंट रेट वह औसत संख्या है, जितने बच्चों को एक महिला को जन्म देना चाहिए ताकि आबादी स्थिर बनी रहे। इसे आमतौर पर 2.1 बच्चे/महिला माना जाता है।