क्या है रेलवे द्वारा लॉन्च किया गया नया 'स्वरेल' सुपर ऐप?

भारतीय रेलवे ने 'स्वरेल' सुपर ऐप लॉन्च किया है जो एक ही प्लैटफॉर्म पर विभिन्न सुविधाएं प्रदान करता है। इसमें आरक्षित टिकट बुकिंग, अनारक्षित टिकट व प्लैटफॉर्म टिकट बुकिंग, पार्सल, ट्रेन व पीएनआर स्थिति की पूछताछ, खाना ऑर्डर और शिकायत प्रबंधन सहित उपयोगकर्ता की ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा। वहीं, रेलवे ने उपभोक्ताओं से इसका फीडबैक भी मांगा है।