क्या है रूसी तेल वाले बिल की प्रमुख शर्तें जिसमें भारत पर 500% टैरिफ लगाने का है प्रावधान?
रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका भारत पर 500% तक टैरिफ लगा सकता है। विधेयक में उनपर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है जो रूसी सरकार के साथ 'यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर बातचीत से इनकार करना', 'किसी तय किए गए शांति समझौते का उल्लंघन करना' और 'यूक्रेन पर एक और आक्रमण शुरू करना' जैसी गतिविधियों में शामिल होगा।