क्या है विदेशी मुद्रा भंडार का महत्व जो एक ही हफ्ते में $4.5 बिलियन बढ़ गया?
आरबीआई के अनुसार, 17 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $4.5 बिलियन बढ़कर $702.3 बिलियन पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार किसी देश की आर्थिक ताकत व स्थिरता का अहम पैमाना होता है और देश की अंतरराष्ट्रीय साख बढ़ाता है। यह रुपए की कीमत को स्थिर रखता है और इमरजेंसी स्थिति में सहारा बनता है।