क्या है व्यस्त जीवन में संतुलन बनाने का 8+8+8 का नियम?

जीवन में संतुलन बनाने के 8+8+8 के नियम में 8 घंटे काम करने, 8 घंटे आराम और 8 घंटे पर्सनल ऐक्टिविटी में देने की बात कही जाती है। हालांकि, आजकल के व्यस्त जीवन में इसे अपनाना मुश्किल हो सकता है। साइकोलॉजिस्ट गुरलीन बरुआ ने कहा कि सीमाएं तय करने और ज़रूरी कामों को प्राथमिकता देकर ऐसा किया जा सकता है।