क्या है वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और क्यों यह विकासशील देशों के लिए है अहम?
दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में सोमवार से वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 56वीं वार्षिक बैठक शुरू हो गई। WEF वैश्विक मंच है जहां हर साल दुनिया के नेता व उद्योगपति आर्थिक-नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करते हैं। यह विकासशील देशों के लिए अहम है क्योंकि यहां उन्हें निवेश आकर्षित करने, अपनी अर्थव्यवस्था पेश करने और वैश्विक फैसलों में भागीदारी का अवसर मिलता है।