क्या है शब-ए-बारात और इस रात में क्या करते हैं मुसलमान?
इस्लामिक कैलेंडर के आठवें व शाबान के महीने की 14 व 15 तारीख की दरमियानी रात में शब-ए-बारात मनाई जाती है। शब-ए-बारात को इबादत, रहमत और मगफिरत (गुनाहों की माफी) की रात माना जाता है। इस रात में मुसलमान कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातेहा पढ़ते हैं और रात में इबादत कर अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।