क्या है स्टैंड-अप इंडिया स्कीम जिसमें मिलता है ₹1 करोड़ तक का लोन?
केंद्र सरकार की स्टैंड-अप इंडिया स्कीम के तहत एससी/एसटी/महिला उद्यमी ग्रीनफील्ड परियोजना उपक्रम स्थापित करने के लिए ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक कंपोज़िट लोन ले सकते हैं। यह उपक्रम विनिर्माण, सेवाओं या व्यापारिक क्षेत्र में हो सकता है। इसके लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए और वह किसी बैंक/वित्तीय संस्थान के लिए डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।