क्या है स्पाइनल मस्कुलर ऐट्रोफी जिसका इलाज है सिर्फ ₹17 करोड़ का एक टीका?

स्पाइनल मस्कुलर ऐट्रोफी (एसएमए) एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी है जो मरीज़ के नर्वस सिस्टम और मांसपेशियां को प्रभावित करती है। यह हर 10,000 नवजात में से एक को होती है और इसमें बच्चे में शुरुआत में मांसपेशियों में कमज़ोरी, सांस लेने व निगलने में तकलीफ, दिमाग से जुड़ी परेशानियां सामने आती हैं। इसका इलाज ₹17 करोड़ का एक टीका है।