क्या है संविधान का अनुच्छेद 67(A) जिसका उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में किया ज़िक्र?

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत अपने पद से इस्तीफा दिया है। यह अनुच्छेद उप-राष्ट्रपति के कार्यकाल और उनके पद से हटने की प्रक्रिया को परिभाषित करता है। अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, उप-राष्ट्रपति कभी भी राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं जो तत्काल प्रभावी माना जाता है।