inshorts

क्या है स्वदेशी फाइटर जेट तेजस की खूबियां?

तेजस भारत में बना पहला लड़ाकू विमान है जो एल्यूमिनियम-लिथियम एलॉय के साथ टाइटेनियम एलॉय और कार्बन फाइबर कॉम्पोज़िट मटीरियल से बना है। इसमें 'आई-डर्बी ईआर' और 'अस्त्र' बियॉन्ड विज़ुअल रेंज हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें लगी हैं। इसके अलावा इसमें छोटी दूरी पर मार करने वाली मिसाइलें आर-73, पाइथन-5 और ASRAAM भी लगाई गई हैं।