मौजूदा टैक्स के अलावा लगाए जाने वाले टैक्स को सेस कहते हैं। सेस तब लगाया जाता है जब सरकार किसी खास उद्देश्य (जैसे शिक्षा) के लिए पैसे जुटाना चाहती है। नियमित टैक्स के विपरीत सेस कलेक्शन का इस्तेमाल सामान्य खर्चों के लिए नहीं किया जाता। सेस की आय राज्य सरकारों के साथ शेयर करते हैं या नहीं भी करते हैं।