क्या है सरकारी स्कीम 'किसान विकास पत्र' जिससे 115 महीनों में दोगुना हो जाएगा पैसा?
पोस्ट ऑफिस की 'किसान विकास पत्र' एक सरकारी योजना है जिस पर मौजूदा समय में सालाना 7.5% की दर से ब्याज मिल रहा है और ब्याज को सालाना आधार पर कंपाउंड किया जाता है। पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट के मुताबिक, इस स्कीम में निवेश किया गया पैसा 115 महीने (9 साल और 7 महीने) में दोगुना हो जाएगा।