केंद्रीय कैबिनेट ने ₹37,500 करोड़ की कोल गैसीफिकेशन स्कीम मंज़ूर की है जो भारत को विदेशी गैस और रसायनों पर निर्भरता कम करने में मदद देगी। इस तकनीक से कोयले को गैस में बदला जाता है जिसका उपयोग ईंधन के तौर पर होता है और इस प्रक्रिया के ज़रिए खाद और अन्य रासायनिक उत्पाद बन सकते हैं।