क्या होते हैं 'ब्रोंकाइटिस' के लक्षण और यह 'अस्थमा' से कैसे होती है अलग?

ब्रोंकाइटिस फेफड़ों की बीमारी है जो आमतौर पर वायरस के कारण होती है। अगर क्रोनिक नहीं हो तो ब्रोंकाइटिस अपने आप ठीक हो जाती है। इस बीमारी में वायुमार्ग में सूजन आ जाती है और लगातार खांसी होने लगती है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। वहीं, अस्थमा लॉन्ग टर्म कंडिशन है जो जेनेटिकल भी हो सकती है।