क्या होते हैं Flexi Cap Fund? देखें 5 साल में 20% से अधिक का रिटर्न देने वाले ऐसे फंड्स

फ्लैक्सी कैप म्यूचुअल फंड की सबसे नई कैटेगरी है। सेबी के मुताबिक, इनके पोर्टफोलियो का कम-से-कम 65% हिस्सा हर वक्त इक्विटी में निवेशित होना चाहिए। क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड, फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड, एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड, जेएम फ्लेक्सी कैप फंड व पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड ने पिछले 5 सालों 20% से अधिक के रिटर्न दिए हैं।