inshorts

क्या होता है 'thunderclap' सिरदर्द?

थंडरक्लैप सिरदर्द अत्यधिक तीव्र और अचानक शुरू होने वाला सिरदर्द है जो 60 सेकंड के अंदर अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है। यह सामान्य सिरदर्द की तरह नहीं होता बल्कि गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है। वहीं, इसके लक्षणों में शरीर में सुन्नपन, मतली या उल्टी और दौरे (सीज़र्स) आदि शामिल हो सकते हैं।