क्या होते हैं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे? जिस पर ₹6 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बताया कि सरकार देशभर में 25 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवेज़ बनाने के लिए ₹6 लाख करोड़ खर्च करेगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे उन एक्सप्रेसवेज़ को कहा जाता है जो नए बनाए जाते हैं, इनके लिए खाली पड़ी ज़मीन (ग्रीनफील्ड) का अधिग्रहण होता है और नई सड़क बिछाई जाती है। वहीं, आस-पास ज़रूरी सुविधाएं भी बनाई जाती है।