क्या होती है 'घोस्ट कॉल' जिसमें अनजान नंबर से आई कॉल पर सामने से नहीं आती है आवाज़?

'घोस्ट कॉल' या 'फैंटम कॉल' एक अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स हैं जिसमें सामने से कोई आवाज़ नहीं आती है। टेलीमार्केटर्स और स्कैमर्स कई बार नंबर चालू है या नहीं यह जानने के लिए ऐसा करते हैं। ये कॉल्स मुख्य रूप से ऑटोमेटेड पोर्ट स्कैनर या ऑटो डायलर सॉफ्टवेयर से की जाती हैं।