क्या होती हैं जेरियाट्रिक डिज़ीज़ जिनसे जूझ रहे थे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह?
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में 92-साल की आयु में निधन हो गया। वह उम्र से जुड़ीं बीमारियों से जूझ रहे थे जिन्हें जेरियाट्रिक डिज़ीज़ कहते हैं। इनमें सबसे आम बीमारी दिल से जुड़ी होती है। वहीं, उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों और आखों से संबंधित कई समस्याओं के जोखिम भी बढ़ जाते हैं।